इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दिल्ली ने चेन्नई को 44 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 175 रन बनाए थे। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 131 रन ही बना सकी।
टूर्नामेंट चेन्नई की ये लगातार दूसरी हार और दिल्ली की लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वे 12 गेंद पर 15 रन ही बना सके।
चेन्नई के लिए फाफ डुप्लेसिस ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। केदार जाधव ने 26 रनों का योगदान दिया। शेन वॉटसन (14), मुरली विजय (10) और ऋतुराज गायकवाड़ (5) फेल रहे। रविंद्र जडेजा ने 12 और सैम करन ने नाबाद 1 रन बनाए। दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए एनरिच नॉर्खिया को 2 विकेट मिले। अक्षर पटेल को 1 सफलता मिली।
इससे पहले दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ 43 गेंद पर 64 रन बनाए। पृथ्वी ने अपनी पारी में 9 चौके और एक छक्का लगाया। शिखर धवन 35 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर ने 22 गेंद पर 26 रन बनाए। ऋषभ पंत 25 गेंद पर 37 रन बनाए।
चेन्नई की मुश्किलें बढ़ी :
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना लगातार दूसरा मैच हार गई है और दिल्ली से मिली 44 रनों की बढ़ी हार के कारण टीम की रन रेट भी गिर गयी है।वही दूसरी और मुरली विजय और शेन वाटसन का खराब प्रदर्शन जारी है जिसके चलते चेन्नई टीम को अच्छी शुरुआत नही मिल पा रही है।
चेन्नई टीम को सुरेश रैना,हरभजन सिंह और अम्बाती रायुडू की कमी खल रही है।टीम के स्पिनर्स भी अब तक अपनी छाप नही छोड़ पाए है।चेन्नई सुपर किंग्स को अब अपनी टीम में कुछ बदलाव करने होंगे जिससे टीम पुनः अपनी पूर्व स्थिति में आ सके।
क्रिकेट से जुड़ी और जानकारियो के लिए :
Leave a comment